IAS मनीष रंजन नहीं पहुंचे ED ऑफिस, दूसरी तारीख…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IAS did not reach ED office: ED के समन के बावजूद शुक्रवार को IAS मनीष रंजन एयरपोर्ट रोड स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्होंने ED कार्यालय को पत्र भेजकर अगली तारीख देने की बात कही है।

मनीष रंजन (Manish Ranjan) के पत्र को लेकर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पत्र में क्या है, उसे नहीं मालूम। उसे पत्र लेकर ED ऑफिस जाने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि टेंडर घोटाला (Tender Scam) मामले में ED ने 22 को समन कर 24 मई को पूछताछ के लिए ED कार्यालय बुलाया था। ED ने आलमगीर आलम के PS संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर ने पूछताछ में कई जानकारियां दी है।

इसी मामले में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव IAS मनीष रंजन को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

मनीष रंजन वर्तमान में सड़क, भवन निर्माण एवं भू-राजस्व विभाग के सचिव हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रहते टेंडर पास करने के एवज में अवैध तरीके से पैसे की वूसली करने के मामले में ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

Share This Article