23 जून से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह, गाइडलाइन जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

International Olympic Week: प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह 2024 मनाया जाएगा। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (Jharkhand Olympic Association) ने इसके लिए अपनी सभी संबंधित इकाइयों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

इस वर्ष ओलंपिक दिवस समारोह 23 जून से 29 जून तक मनाया जाएगा। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय दल का उत्साहवर्धन ओलंपिक दिवस समारोह का उद्देश्य होगा। यह समारोह Fuel Your Journey to Olympic Success के थीम के साथ आयोजित होंगे।

यह जानकारी Jharkhand Olympic Association के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने दी।

बताया कि इस वर्ष का ओलंपिक दिवस समारोह अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम Paris Olympics के कगार पर हैं। हमारी टीम इस भव्य खेल आयोजन में भाग लेने की तैयारी कर रही है, और निश्चित रूप से हमें उन्हें पदक जीतने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम का प्रारूप

23 जून 2024
1.क्रॉस कंट्री दौड़
2.साइकिलिंग
3.ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्लोगन प्रतियोगिता।

24 से 29 जून 2024

1.विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता (अपनी सुविधानुसार)
2.कार्यक्रम के दौरान लिए गए फोटो में से चुने गए फोटो को बेस्ट फोटो अवार्ड.
3.उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह।

Share This Article