धनबाद SNMMCH का निरीक्षण करने पहुंचे जयराम महतो, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख भड़के विधायक…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jairam Mahto Inspect SNMMCH : डुमरी विधायक Jairam Mahto ने आज शुक्रवार को Dhanbad SNMMCH अस्पताल का दौरा कर वहां की बदहाल व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने अस्पताल (Hospital) के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, जहां खामियां और दुर्व्यवस्था देखकर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक संजय कुमार चौरसिया से बात की और समस्याओं के समाधान की मांग की।

अस्पताल में दुर्गंध और गंदगी की स्थिति बेहद चिंताजनक

मीडिया से बातचीत में विधायक जयराम महतो ने कहा कि अस्पताल की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने बताया कि कई वार्ड ऐसे हैं, जहां लोग प्रवेश नहीं कर सकते। दुर्गंध और गंदगी की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

अधीक्षक को इस मामले से अवगत कराया गया है और उन्होंने सुधार का आश्वासन दिया है। महतो ने कहा कि अस्पताल की कई समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।

15 वर्षों से काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का नियमितीकरण

इस दौरान विधायक ने अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं को शुरू करने पर अधीक्षक से चर्चा की। उन्होंने आउटसोर्सिंग के माध्यम से पिछले 15 वर्षों से काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया।

महतो ने कहा कि इन कर्मियों ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा अस्पताल की सेवा में बिताया है और इनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए।

सरकारी अस्पतालों में सुधार की आवश्यकता

महतो ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुधार जरूरी है, वरना ये महज औपचारिकता बनकर रह जाएंगे। उन्होंने चिंता जताई कि लोग निजी अस्पतालों की ओर जा रहे हैं और इलाज के लिए अपनी संपत्ति तक बेचने को मजबूर हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे सदन में रखा जाएगा।

Share This Article