Homeझारखंडझारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, रांची समेत 11 जिलों में कुहासे...

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, रांची समेत 11 जिलों में कुहासे का अलर्ट, 12 जनवरी के बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में कड़ाके की ठंड और घने कुहासे (Fog) का प्रकोप लगातार जारी है।

राजधानी Ranchi समेत पूरे राज्य में सुबह के समय कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

गुरुवार को भी रांची एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से चार विमानों को कोलकाता और रायपुर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं रेल सेवाओं पर भी इसका असर देखा पड़ रहा है।

11 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों में कुहासा अलर्ट जारी किया है। जिनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाया। रांची का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों में दो डिग्री गिरा। लोहरदगा का तापमान 3.2 डिग्री तक पहुंच गया।

मैकलुस्कीगंज में तापमान 1.5 डिग्री और कांके में 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

12 जनवरी के बाद तापमान में वृद्धि

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है।

हालांकि, 12 जनवरी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि की संभावना है।

 

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...