Latest Newsझारखंडगिरिडीह में जयराम महतो को मिले 3 लाख से अधिक वोट, झामुमो...

गिरिडीह में जयराम महतो को मिले 3 लाख से अधिक वोट, झामुमो व आजसू के लिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jairam Mahto : इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में झारखंड (Jharkhand) की 14 सीटों में गिरिडीह (Giridih) की चर्चा सर्वाधिक है।

इस सीट पर एक नए लड़के जयराम महतो (Jairam Mahto) ने 3 लाख से अधिक वोट हासिल कर आजसू और भाजपा को ही नहीं, झामुमो को भी सकते में डाल दिया है।

यहां से चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को 3 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों वोट दिया।

हालांकि, जयराम इस सीट से चुनाव हार गए, लेकिन इन चुनावों में अपनी छाप भी छोड़ गए। लोकसभा चुनावों में हार के बाद जयराम महतो का पहला रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक कविता शेयर की है।

इस कविता को किया शेयर

झारखंड की गिरीडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जयराम महतो तीसरे नंबर पर रहे।

इस सीट पर आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Choudhary) की जीत हुई और JMM के मथुरा प्रसाद महतो मुकाबला में रहे।

इस सीट से चुनाव हारने के बाद जयराम महतो ने आगे की तैयारियों को लेकर बड़ा संदेश देते हुए सोशल मीडिया पर कविता की कुछ पंक्तियां शेयर कीं। उन्होंने लिखा-

क्‍या हार में क्‍या जीत में

किंचित नहीं भयभीत मैं

संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही।

वरदान मांगूंगा नहीं।।

हो कुछ पर हार मानूंगा नहीं।

भाजपा को लगा है झटका

बता दें कि झारखंड लोकसभा चुनावों में भाजपा को झटका लगा है। पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा इस बार 8 सीटों पर ही सिमट गई।

कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली, जबकि जेएमएम ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस दौरान गिरीडीह लोकसभा सीट पर टाइगर जयराम महतो एक नए सितारे की तरह उभर कर सामने आए हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों में जयराम महतो की इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका देखने को मिल सकती है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...