सिविल कोर्ट में जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hearing on Jairam Mahto Bail Petition : सोमवार को रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के अध्यक्ष जयराम महतो (Jairam Mahto) की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

बता दें कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस (Ranchi Police) ने रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/2022 में वारंट लिया था।

इसी दिन जयराम महतो अपना नामांकन दाखिल करने गए थे, उस दिन रांची पुलिस वारंट लेकर जयराम महतो को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी।

जयराम ने नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया और फिर वहां से निकल गए थे।

Share This Article