सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने का मामला जुड़ा जमशेदपुर से, लोकेशन में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Threat to Salman Khan : चंद दिन पहले बॉलीवुड स्टार Salman Khan से 5 करोड रुपए की रंगदारी के लिए बिश्नोई गैंग ने WhatsApp मैसेज मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के पास भेजा था।

अब इस मामले का कनेक्शन Jamshedpur से सामने आ रहा है। मैसेज जिस वाट्सऐप नंबर से भेजा गया था, उसका लोकेशन जमशेदपुर का बताया जा रहा है।

मुंबई से जमशेदपुर रवाना हुई टीम

व्हाट्सएप मैसेज का लोकेशन पता चलने के बाद मुंबई से एक टीम जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने उस नंबर का लोकेशन निकालने के बाद जमशेदपुर पुलिस से संपर्क किया और सिम कार्ड जिसके नाम से लिया गया है, उसका भी विवरण प्राप्त किया है। फिलहाल उस नंबर का लोकेशन पश्चिम बंगाल का बता रहा है।

जमशेदपुर पुलिस ने कुछ भी कहने से किया इनकार

इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने कुछ भी बताने से मना किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि ऐसे कोई मामला नहीं आया है। जमशेदपुर का बॉलीवुड से पुराना जुड़ाव रहा है।

शहर के इत्मियाज अली, उनके भाई साजिद अली, तनुश्री दत्ता, रसिका दुग्गल, आदर्श गौरव, प्रत्युषा बनर्जी, आर माधवन, इशिका दत्ता, शिल्पा राव, सिमोना सिंह, श्वेता प्रसाद, नीरज काबी जैसी हस्तियां बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

Share This Article