Latest Newsझारखंडजवान नित्यानंद महतो को इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली एम्स

जवान नित्यानंद महतो को इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली एम्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jawan Nityanand Mahato sent to Delhi AIIMS: पलामू पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से जख्मी जवान नित्यानंद महतो (Jawan Nityanand Mahato) को शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस से Delhi AIIMS में भेजा गया।

उसे AIIMS के न्यूरो विभाग में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

उल्लेखनीय है कि चार जून को पलामू पुलिस लाइन में एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से पुलिस के एक हवलदार, दो जवान और एक होमगार्ड के जवान को गंभीर रूप से चोट लग गई थी।

सभी को MRMCH में भर्ती कराया गया था। सभी जवान मतगणना के दिन चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले थे। नित्यानंद महतो और जयदेव सिंह के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी।

गंभीर रूप से जख्मी जवान नित्यानंद महतो और जयदेव सिंह को रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां के डॉक्टरों ने नित्यानंद महतो को दिल्ली रेफर कर दिया। डॉक्टरों की सलाह के बाद Palamu SP रीष्मा रमेशन की पहल पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने बताया कि पलामू SP ने जवान के लिए पहल की। जख्मी जवान जयदेव सिंह को इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया गया।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...