फल खरीदने रुके ज्वेलर्स के मालिक, 10 लाख के सोने-चांदी की लूट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सगालीम बाजार में महामाया ज्वेलर्स के मालिक संतोष सोनी के साथ फिल्मी स्टाइल में लूट ने सनसनी मचा दी।

शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर लौटते वक्त संतोष फल खरीदने रुके, तभी बाइक सवार उचक्कों ने उनकी मोटरसाइकिल पर टंगे झोले को हाईजैक कर लिया। झोले में 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1.20 लाख रुपये नकद, दुकान की चाबी, और मोबाइल था।

संतोष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मोबाइल लोकेशन के जरिए रजवाडीह तक उचक्कों का पीछा किया। सदर थाना और पांकी थाना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में चियांकी रोड पर झाड़ियों से सिर्फ मोबाइल बरामद किया, लेकिन जेवर और नकदी का कोई क्लू नहीं मिला।

शनिवार (3 मई 2025) को संतोष ने पांकी थाना में FIR दर्ज कराई, और पुलिस CCTV फुटेज व अन्य लोकेशन्स की छानबीन में जुट गई है।

कैसे हुआ क्राइम?

सगालीम बाजार में संतोष ने मोटरसाइकिल पर झोला टांगकर फल खरीदने के लिए थोड़ी देर रुके। उनका भतीजा बाइक के पास खड़ा था, लेकिन शातिर उचक्कों ने पलक झपकते झोला स्नैच किया और बाइक से फरार हो गए।

संतोष ने भतीजे से पूछा, तो पता चला कि बाइक सवार झोला लेकर भागे हैं। रजवाडीह तक मोबाइल ट्रेस हुआ, लेकिन उचक्के *हाथ नहीं आए।

Share This Article