झारखंड : फॉरेस्टर विभाग के हारून रशीद की कोरोना से हुई मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिले के मांडू में चरही के वन कर्मी हारून रशीद की मृत्यु गुरुवार की सुबह डालटनगंज में कोविड से हो गई। हारुन रसीद परेज उप वन परिसर में रहकर कार्य कर रहे थे।

उनके निधन पर चरही वन क्षेत्र फॉरेस्टर गणोश राम समेत अन्य वन कर्मियों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है।

वन कर्मी हारून रशीद हंसमुख, कर्मठ एवं जुझारू वन कर्मी के रूप में विभाग के लिए जाने जाते थे। उ

न्होंने अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही वन अपराधों पर अंकुश लगाने का कार्य किया था।

उनकी असमय निधन से वन कर्मी मर्माहत है। शोक व्यक्त करने वालों में वन कर्मियों में शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार, नितेश रजवार, विकास राम सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article