झारखंड : नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आए दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि मामला थाना में दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नवादा गांव निवासी अरविंद उरांव तथा दूसरा आरोपी नाबालिग है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आया हुआ था।

गांव की ही एक लड़की भी उस शादी समारोह में शामिल थी। लड़की हाथ धोने चापानल के पास गयी थी।

इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ कर अपने साथ घर से थोड़ी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया।

उसके बाद दोनों ने लड़की को किसी को भी घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी देकर वहां से भाग गए। लेकिन लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दे दी।

इसके बाद मंगलवार को मामले में प्राथमिकी की गयी। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गयी। जिसमें दोनों आरोपी अपने-अपने घर से पकड़े गए।

Share This Article