झारखंड : नर्स ने डॉक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक नर्स का यौन उत्पीड़न होने का मामला प्रकाश में आया है।

नर्स ने अस्पताल के ही एक डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला का है।

नर्स ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मऊभंडार थान में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और गलत हरकत किये जाने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

नर्स ने पुलिस को बताया कि वह आईसीसी अस्पताल में संविदा के रूप में कार्यरत है।डॉक्टर डीडी बर्मन अस्पताल में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी हैं।

15 मई को वह अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर थी। वहां डॉक्टर डीडी बर्मन आये। अकेले में देखकर उनसे बातचीत करने लगे।

लोभ देने लगे कि स्थायी नौकरी पर लगवा देंगे। इसके लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया। कार्यस्थल पर ही यौन उत्पीड़न करने लगे।

उनके साथ गलत काम करने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। वह किसी तरह डॉक्टर के चंगुल से भागी।

वह डॉक्टर की हरकत से परेशान हो गयी। नर्स की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया।

प्राथमिकी की कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी डॉक्टर मऊभंडार के ही रहनेवाले हैं।

उधर, एक अन्य मामले में इसी जिले के जमशेदपुर के सीतारामडेरा के भालूबासा की महिला रूपलता कुमारी ने इंद्रजीत सिंह पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है।

सीतारामडेरा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोपी बिरसानगर जोन नंबर छह का निवासी है।

Share This Article