झारखंड : हत्यारे की गिरफ़्तारी को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, हंगामा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित धैया के समीप दो दिन पूर्व गोबर फेंकने को लेकर हुए मारपीट में घायल 50 वर्षीय विमल यादव की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिसके बाद मौत की खबर पाकर स्थानीय लोग उग्र हो गए और धैया के समीप धनबाद-बरवाअड्डा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोग आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को भारी सुरक्षा के बीच थाने ले गई। जिसके बाद लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाया जा सका।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व विमल यादव नामक व्यक्ति पर वही के एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिससे विमल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल स्थित दुर्गापुर ले जाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोग उग्र हो उठे और भारी संख्या में लोग इकट्ठा होकर आरोपी के घर को घेर लिया।

मामले की जानकारी होने पर सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया और आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर थाने ले गयी।

Share This Article