जामताड़ा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी बदले, देखें कहां किसको मिली पोस्टिंग

जामताड़ा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मजबूती के लिए किया गया रूटीन बदलाव

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल के तहत जिले के अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानकारी के अनुसार, किशन कुमार को मिहिजाम थाना से हटाकर बागडेहरी थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदीप राणा को बागडेहरी से मिहिजाम थाना भेजा गया है। इसके अलावा विकास कुमार यादव को बिंदापाथर से नाला थाना में स्थानांतरित किया गया है। चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि राजीव रंजन कुमार को नाला थाना से हटाकर पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। विवेकानंद दूबे को मिहिजाम थाना से हटाकर पुलिस कार्यालय के डीसीबी शाखा में तैनाती दी गई है।

नए थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

अलखनाथ चौबे को जामताड़ा थाना से करमाटांड़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनय कुमार यादव को नारायणपुर से बिंदापाथर थाना की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि हाल के दिनों में अपराध के बदलते स्वरूप और बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। हालांकि इसे एक रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया भी बताया जा रहा है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।