झारखंड के युवा नेता जयराम महतो ने पलामू में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का किया ऐलान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Assembly Elections in Palamu: पलामू जिले के छतरपुर के जपला मोड़ पर स्थानीय युवाओं ने झारखंड के युवा नेता जयराम महतो का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

जयराम महतो, जो हाल ही में हुसैनाबाद से लौटे, ने अपनी आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड को अब लूटने से बचाने का समय आ गया है और वे राज्य के हर क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

झारखंड की पहचान के लिए युवाओं ने उठाए संघर्ष की बात

जयराम महतो ने Assembly Elections की तैयारियों के दौरान कहा कि झारखंड के बनने के बावजूद भी लोगों को इस राज्य की पहचान नहीं मिली है।

उन्होंने स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और भाषा के लिए लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और युवाओं के समर्थन पर भरोसा दिखाया।

गिरिडीह में जयराम महतो ने दिखाया दम

जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा सीट (Giridih Lok Sabha seat) से 2024 के चुनाव में बड़ी संख्या में वोट प्राप्त किए थे और उन्हें तीसरे स्थान पर रखा गया था। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ हजारीबाग और रांची सीट पर भी अपनी अच्छी प्रदर्शन की थी।

Share This Article