Homeझारखंडआगामी विधानसभा चुनाव में हर सीट पर लड़ने के लिए JMM तैयार,...

आगामी विधानसभा चुनाव में हर सीट पर लड़ने के लिए JMM तैयार, विनोद ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Assembly Election : इसी साल नवंबर-दिसंबर में झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होना है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) खत्म होने के बाद अब सभी दलों की नजर विधानसभा चुनाव पर है और सब अपने-अपने तरीके से इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि पार्टी बहुत मजबूती से हर सीट पर लड़ने के लिए तैयार है।

कल्पना सोरेन की बढ़ेगी भूमिका

यह समझा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) की भूमिका आने वाले दिनों में बढ़ेगी।

लोकसभा चुनाव में उनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी थी। हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति को उन्हें गठबंधन के भीतर महसूस नहीं होने दिया। रणनीतिक तरीके से उन्होंने न सिर्फ प्रचार अभियान में हिस्सा लिया, बल्कि राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा।

कल्पना सोरेन विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि समय कम है। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएंगी, उसे निभाएंगी।

राजकाज में भागीदारी के साथ-साथ सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में उन्हें बड़ा पद मिलेगा। वह केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाई जा सकती हैं।

विनोद पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झामुमो संगठन को बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक और मजबूत किया जा रहा है।

पिछली बार 2019 के चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर प्रत्याशी उतारा था और तीस पर जीता था। झामुमो के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर हो गया है।

इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन (CM Champai Soren) ने सरकारी विभागों को धरातल पर काम उतारने का टास्क दिया है।

वे लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। तमाम विभागीय मंत्रियों और वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में उनका फोकस कल्याणकारी योजनाओं को उतारने पर है, जिसमें दम पर सरकार फिर से लोगों के बीच जाएगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...