NIA ने झुमरा पहाड़ी पर सक्रिय पांच नक्सलियों के खिलाफ दर्ज की FIR

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NIA filed FIR against five Naxalites : नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झुमरा पहाड़ी पर सक्रिय जोनल कमांडर बिरसेन और 4 हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR के अनुसार,बिरसेन उर्फ चंचल के अलावा एरिया कमांडर कुंवर मांझी, रामखेलावन गंझू, फूलचंद मांझी अनुज महतो व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को दर्ज की थी प्राथमिकी (FIR)

इनके विरुद्ध बोकारो के चतरो चट्टी थाने में 15 फरवरी 2024 को FIR दर्ज हुई थी।
इसे टेकओवर करते हुए NIA ने यह FIR दर्ज की है। जिम्मेदारी NIA शाखा कार्यालय लखनऊ के DSP राकेश कुमार पांडेय को सौंपी गई है। वे इस केस के मुख्य अनुसंधान पदाधिकारी (CIO) बनाए गए हैं।

Share This Article