कंचन सिंह ने सिमडेगा की नई उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: मंगलवार को कंचन सिंह ने सिमडेगा जिले की 25वीं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त अजय कुमार सिंह से कार्यभार लिया।

राज्य में बड़े पैमाने पर तबादले

झारखंड सरकार ने सोमवार को ऐतिहासिक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 में से 20 जिलों के उपायुक्तों (DC) का तबादला किया। यह पहली बार है जब राज्य में इतने बड़े पैमाने पर DC के तबादले हुए हैं।

इसमें 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को पहली बार जिला उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंचन सिंह, जो झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की CEO थीं, को अब सिमडेगा का DC नियुक्त किया गया है।

कंचन सिंह की प्राथमिकताएं

पदभार ग्रहण करने के बाद कंचन सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनकल्याण उनकी प्राथमिकता होगी।

Share This Article