अगस्त के पहले सप्ताह में होगा कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन, दिए गए कई निर्देश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kantatoli Flyover will be Inaugurated: शनिवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने जुडको के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहरी पेयजलापूर्ति (Drinking Water Supply) की योजनाओं के तहत जिनका काम 70 से 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, उनसे जलापूर्ति शुरू कराई जाए।

बशर्ते जलशोधन संयंत्र और इंटेक वेल बन गया हो। वह अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

31 जुलाई तक खत्म करें कांटाटोली फ्लाई ओवर का काम

सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि कांटाटोली फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover) का काम हर हाल में 31 जुलाई तक समाप्त कर अगस्त के प्रथम सप्ताह में उदघाटन कराया जाए। उन्होंने रांची के रविंद्र भवन का भी काम अगस्त माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में सचिव ने धनबाद और जमशेदपुर में Transport नगर विकसित करने के लिए संबंधित उपायुक्त से पत्राचार कर जमीन मुहैया कराने की पहल करने का निर्देश दिया।

Share This Article