Latest Newsझारखंडलोन माफ कराने के लिए की पत्नी की हत्या, दोस्तों के साथ...

लोन माफ कराने के लिए की पत्नी की हत्या, दोस्तों के साथ हुआ गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Wife Murder for Waive Loan : गाड़ी का लोन माफ (Waive Loan) कराने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या (Murder) कर दी और इसे सड़क हादसे का रूप दे दिया। मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

पुलिस ने इस मामले में कृष्ण यादव , मोहम्मद मिनहाज अंसारी और मोहम्मद सरफराज अंसारी को गिरफ्तार करते हुए एक बलेनो कार, एक TVS मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह ने सोमवार शाम को संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पांच दिसंबर को कोडरमा थाना में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अनुसंधान के क्रम में महिला की हत्या करने का मामला सामने आया था। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम के द्वारा महिला के पति कृष्ण यादव से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि मृतका एवं उसके पति के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल आ रहा था।

कृष्णा यादव ने अपनी पत्नी के नाम पर चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन एवं एक समूह लोन लिया था। इसका किश्त वह जमा नहीं कर पा रहा था।

इस पर कृष्ण यादव के दोस्तों ने सलाह दिया कि यदि उसकी पत्नी की मौत हो जाती है तो सभी लोन माफ हो जाएगा। इसके बाद कृष्ण यादव ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के नियत से इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...