जमीन कारोबारी कमलेश पहुंचा रांची के ED ऑफिस, पूछताछ शुरू

जमीन कारोबारी कमलेश को पूछताछ के ED पूर्व में पांच समन भेज चुकी है। इसके बाद कमलेश ED कार्यालय में उपस्थित हुआ है।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kamlesh Reach ED Office : जमीन कारोबारी (Land Businessman) कमलेश कुमार (Kamlesh Kumar) शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा।

सूत्रों ने बताया कि कमलेश से कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ED के अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की।

जमीन कारोबारी कमलेश को पूछताछ के ED पूर्व में पांच समन भेज चुकी है। इसके बाद कमलेश ED कार्यालय में उपस्थित हुआ है।

पूर्व में कमलेश ने ED से पूछताछ में शामिल होने के लिए समय मांगा था।

जमीन घोटाले (Land Scam) से जुड़े केस में ED ने 21 जून को कमलेश के घर पर छापेमारी (Raid) की थी। इस छापेमारी के दौरान उसके घर से एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे।

Share This Article