लातेहार जिला मुख्यालय के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Unknown Dead Body Found : लातेहार जिले के जिला मुख्यालय के बाहर एक अज्ञात शव बरामद किया गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शहर के रेलवे स्टेशन रोड (Railway Station Road) में उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम (Upgraded High School Ashram) से मतदान कर कई लोग लौट रहे थे।

इसी दौरान लोगों ने आश्रम स्कूल के पीछे एक चहारदिवारी के पास खजूर पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिसके बाद बाद लोगों ने इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद बेबी देवी को दी। बेबी देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जानकारी पाकर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर Sadar Hospital में पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया।

पूछे जाने पर सदर थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के गुमशुदा लोगों की जानकारी ली जा रही है।

Share This Article