झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!, 2005 बैच के असीम विक्रांत मिंज बने IG संगठित अपराध

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड कैडर के 2005 बैच के IPS अधिकारी असीम विक्रांत मिंज को IG संगठित अपराध (IG Organized Crime) के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है। इससे पहले वे CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) के IG के पद पर तैनात थे।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार रात को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। ये ट्रांसफर राज्य में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

क्या है नई जिम्मेदारी?

IG संगठित अपराध का पद राज्य में माफिया, गैंगवार, साइबर क्राइम और बड़े अपराधी सिंडिकेट्स पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण है। असीम विक्रांत मिंज की नई भूमिका में संगठित अपराधों पर सख्ती बढ़ाने का फोकस होगा। मिंज 2005 बैच के सीनियर IPS हैं, जिन्होंने CID में कई हाई-प्रोफाइल केस हैंडल किए। उनका अनुभव अब ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट को बूस्ट देगा।

Share This Article