राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mamta Kumari met President Draupadi Murmu: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की।

इस मौके पर ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक और पति स्वर्गीय प्रशांत मंडल पर लिखी किताब प्रशांत हमारे दिल में हैं भेंट की।

मुलाकात के दौरान ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को गोड्डा आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया। इससे पहले बातचीत के क्रम में ममता कुमारी ने मुर्मू को झारखंड की वास्तविक स्थिति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और आयोग के जरिये की गई कारवाई के बारे में जानकारी दी।

Share This Article