तेज हवा, वज्रपात और बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : पूरे झारखंड (Jharkhand) में धीरे-धीरे मानसून (Monsoon) का असर बढ़ रहा है। तापमान (Temperature) में दिन में गर्मी के बावजूद गिरावट दर्ज की जा रही है।

मंगलवार से मानसून का असर तेज होगा।

मौसम विभाग ने 25 से 28 जून तक के लिए तेज हवा, वज्रपात के साथ हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

दूसरी ओर कुछ जिलों में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहा। सोमवार को सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया था। सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री Ranchi का था।

प. सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। Ranchi में बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के अंतराल में सबसे अधिक बारिश 45.2 मिमी प. सिंहभूम में दर्ज की गई।

खेती के अनुरूप बारिश नहीं होने से किसानों में निराशा

मानसून के आने में देरी और उपयुक्त अपेक्षित बारिश नहीं होने के लेकर किसानों (Farmers) में निराशा झलक रही है।

जहां पहली बारिश होती तो उन्हें राहत मिलती और कृषि कार्य के लिए आशा जग जाती। अब बारिश के न होने से उनके मन में असमंजस और चिंता बढ़ गई है।

खेतों की जुताई और बुआई के लिए मानसून की नियमित बारिश अत्यंत आवश्यक होती है। अगर बारिश समय पर नहीं हुई तो फसल की बुआई में देरी हो सकती है।

इससे उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि आसपास क्षेत्र में बारिश नहीं होने की वजह से किसान परेशान हैं।

उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन, सांसद एवं विधायक ध्यान दें कि नहर का पानी अगर किसानों के खेतों तक पहुंचा दिया जाए तो कम से कम धान की रोपनी की जा सकेगी।

Share This Article