रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, कहा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth Planted Saplings: रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने रविवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मोराबादी स्थित शहीद संकल्प शुक्ला पार्क (Shaheed Sankalp Shukla Park) में अपनी मां के चित्र के साथ पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि यह धरती हमारी मां है और इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

संजय सेठ ने कहा कि आज पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम से लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं। कंक्रीट का जाल बिछ रहा है।

इसका दुष्परिणाम हम सबों के सामने हैं। इसे बचाने के लिए हम सबों को जल, जंगल, जमीन को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।

हम सबों को अपनी मां के नाम से एक पौधा अवश्य लगानी चाहिए। यही नहीं जिस तरह हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी होगी।

इस दौरान पूर्व Deputy Mayor Sanjeev Vijay Vargiya, हेमंत दास, प्रेम मित्तल, रमेश सिंह, ललित ओझा, संजय जयसवाल, मुनचुन राय, कृष्ण कुमार दयाल, रंजीत चौरसिया, सरदार गोविंद सिंह, प्रकाश नारायण, हरि नारायण गुप्ता, नीरज पासवान, राजेश सिन्हा, रामेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article