गिरिडीह में महिला की गला रेत की हत्या

गिरिडीहजिले के हीरोडीह थाना (Herodih Police station) क्षेत्र के बैरिया गांव के पास जेट्रोफा की झाड़ियों मे बुधवार दोपहर मे एक महिला का शव मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder of Woman by slitting her Throat in Giridih : गिरिडीहजिले के हीरोडीह थाना (Herodih Police station) क्षेत्र के बैरिया गांव के पास जेट्रोफा की झाड़ियों मे बुधवार दोपहर मे एक महिला का शव मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। शुरुवाती जांच में गला रेतकर महिला की हत्या की आशंका जताई गई है।

महिला की पहचान बैरिया निवासी रिंकू कुमारी के रूप में की गई है, जिसका ससुराल देवरी थाना क्षेत्र में है। ग्रामीणों ने घटना में महिला के पति का हाथ होने का आरोप लगाया है। हत्या (MurdeR) के विरोध में ग्रामीणों ने खरगडीहा-खिजुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल के साथ कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद जाम हटाया।

इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृत महिला का मायका बैरिया था। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि पति अनिल यादव ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। Police अनिल यादव की खोजबीन में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article