Latest Newsझारखंडरांची में इस गंदी चीज के साथ पकड़ाया शख्स

रांची में इस गंदी चीज के साथ पकड़ाया शख्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ganja Smuggler Arrested: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े गांजा तस्कर (Ganja Smuggler) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 260 Kg गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान लोहरदगा निवासी सज्जाद अंसारी (26) के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर की गयी नाकाबंदी

लोहरदगा पुलिस (Lohardaga Police) को सूचना मिली थी कि एक गांजा सप्लायर स्कॉर्पियो में गुमला से रांची की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर नगड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

पुलिस को गुमला-रांची मुख्य सड़क के टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो (OD14AA 8257) दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से भागने लगी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया।

गाड़ी की तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी में 260 किलो गांजा मिला। पुलिस इस बरामदगी से हक्की-बक्की रह गयी।

स्कॉर्पियो को भी किया जब्त

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गयी Scorpio को भी जब्त कर लिया है और तस्कर को जेल भेज दिया है। इस छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, देवानंद कुमार यादव, बिरेंद्र मंडल, संजय सिंह, निर्मल उरांव और विमल हेंब्रम शामिल थे।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...