Homeझारखंडक्यों राष्ट्रीय तीरंदाजों ने झारखंड सरकार का तीर-धनुष लेने से किया मना?,...

क्यों राष्ट्रीय तीरंदाजों ने झारखंड सरकार का तीर-धनुष लेने से किया मना?, बताया कारण…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

National Archers Refuse to Accept Bows: गुरुवार को झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की ओर से दिए गए तीर-धनुष को राष्ट्रीय तीरंदाजों ने लेने से मना कर दिया है।

गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा में खेल विभाग की ओर से आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों (Residential Training Centers) के प्रशिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आवासीय केंद्र के लिए 14 प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

समारोह में खेलमंत्री (Sports Minister) हफीजुल हसन तीरंदाज लक्ष्मी कुमारी, दिनेश मुर्मू, जीतू राम बेदिया और नाजिया परवीन को तीन-धनुष प्रदान कर रहे थे। लेकिन खिलाड़ियों ने उनसे कहा कि यह उपकरण उनकी तैयारी के लिए उपयुक्त नहीं है।

यह शुरुआती प्रशिक्षण के स्तर का है। किसी नवोदित खिलाड़ी को इसे दिया जा सकता है। यह कहकर खिलाड़ियों ने तीर-धनुष लेने से इनकार कर दिया। खेल निदेशक सुशांत गौरव ने कहा, यह सांकेतिक वितरण था। एक सप्ताह के अंदर बेहतर उपकरण उपलब्ध करा दिया जाएगा।

खिलाड़ियों को बिगनर धनुष दिया जा रहा था। यह प्रारंभिक स्तर पर इस्तेमाल होता है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे खेल नहीं हो सकता। इसलिए खिलाड़ी Advance धनुष की मांग कर रहे थे। दिए जा रहे तीर-धनुष उनके लिए उपयोगी नहीं थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...