झारखंड में NCP (AP) भी एक से अधिक विस सीट पर कर सकती है दावा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NCP (AP) can also claim more than one seat in Jharkhand: झारखंड में NCP (अजित पवार) NDA का हिस्सा है। इसका एक सदस्य झारखंड में है।

ऐसा समझा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में NDA के भीतर एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा उसका भी हो सकता है।

एनसीपी में बैठकों का दौर चल रहा है, जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। NCP (अजित पवार) NDA का हिस्सा है और झारखंड के पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा सीट से कमलेश सिंह पार्टी के एकमात्र विधायक हैं। वह आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में फिर से हुसैनाबाद सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

कमलेश सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर NCP तैयारी कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेता बैठकें कर रहे हैं। हुसैनाबाद से वे चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि झारखंड में NCNDA गठबंधन का हिस्सा है। सभी घटक दलों के नेता भी चुनाव को लेकर आपस में बैठक करेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के झारखंड प्रवक्ता सूर्या सिंह कहते हैं कि झारखंड सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया है।

इस समय जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, वे चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये भ्रमित करने वाली हैं।

Share This Article