NDRF की टीम काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खोज पाई लापता ट्रेनी विमान, अब नौसेना ढूंढेगी…

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से Takeoff करने के बाद से Alchemist Aviation के लापता ट्रेन विमान को रांची से आई NDRF की टीम काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खोज पाई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NDRF team could not find the Missing Trainee Aircraft even After Much Effort: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से Takeoff करने के बाद से Alchemist Aviation के लापता ट्रेन विमान को रांची से आई NDRF की टीम काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खोज पाई।

अब लापता विमान को खोजने के लिए भारतीय नौसेना मदद करेगी। विशाखापट्टनम से आज रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, चार Hydrocellers Machine व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना होगी। नौसेना की पूरी टीम गुरुवार सुबह से चांडिल डैम में Aircraft की खोज शुरू करेगी।

एनडीआरएफ की टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चांडिल डैम के अंदर घुसी। काफी खोजबीन करने के बाद भी अलकेमिस्ट एविएशन के लापता Training विमान को नहीं खोज पाई।

टीम के हाथ कुछ नहीं लगने पर दोपहर करीब डेढ़ बजे डैम के अंदर टीम बारह निकली। उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे दोवारा NDRF की टीम डैम के अंदर घुसी। इस बार भी टीम को कुछ हाथ नहीं लगी और शाम करीब सवा पांच टीम डैम के अंदर से बाहर निकल आई।

बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे NDRF की टीम चांडिल डैम पहुंची। करीब एक घंटे बाद NDRF की 18 सदस्यीय टीम विमान को तलाशने में जुट गई। NDRF टीम के साथ एसडीओ शुभ्रा रानी, SDPO सुनील कुमार राजवार, बीडीओ तालेश्वर रविदास आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे सोनारी से उड़ान भरने के करीब 20 मिनट के बाद से विमान का संपर्क सोनारी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कट गया। इसके बाद लगातार ATC ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद से लापता विमान की खोजबीन जारी है।

Share This Article