अब झारखंड में धीरे-धीरे मानसून की कमजोर पड़ रही रफ्तार, सब जगह बढ़ा टेंपरेचर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon Weak in Jharkhand : कुछ दिनों तक रंग दिखाने के बाद मानसून अब राजधानी रांची सहित झारखंड के सभी इलाकों में कमजोर पड़ता जा रहा है।

मौसम विभाग ने भी माना कि मानसून (Monsoon) कमजोर होने से रविवार को राज्य के लगभग सभी जिलों का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सुबह से तीखी धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा।

रविवार को दोपहर में बादल छाए, लगा कि बारिश (Rain) होगी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी के बाद बादल छंट गए। इसके बाद उमस बढ़ गई।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8 और 9 जुलाई को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 10 जुलाई को कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची में अब 11 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

इसके साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इधर, रविवार को रांची का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.5 डिग्री पर पहुंच गया। सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान बहरागोड़ा का दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दुमका के कुसियारी में सबसे अधिक 112 एमएम पानी बरसा।

Share This Article