OMG! धनबाद के में यहां श्मशान घाट से 5 शव अचानक हो गए गायब, अब…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

OMG! 5 bodies suddenly disappeared :धनबाद के गोमो हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर श्मशान घाट से रविवार को पांच शव रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शवों को दफनाने के लिए 5 फीट गहरी कब्र खोदी गई थी और ऊपर बड़े पत्थर रखे गए थे, लेकिन रविवार को मिट्टी खुदी हुई मिली और शव गायब थे।

हरिहरपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तंत्र-मंत्र की विद्या सीखने वाले तांत्रिकों या कंकाल तस्करी के गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासी मोहन राम ने बताया कि शवों को 5 फीट गहरी कब्र में दफनाया गया था, और सुरक्षा के लिए बड़े पत्थर रखे गए थे।

25 अप्रैल तक कब्रें सुरक्षित थीं, लेकिन 27 अप्रैल को सुबह मिट्टी खुदी हुई और शव गायब पाए गए।

घटनास्थल पर कई लोगों के पैरों के निशान और खोदने के उपकरणों के निशान मिले, जिससे संकेत मिलता है कि यह एक सुनियोजित कार्य था जिसमें एक से अधिक लोग शामिल थे।

Share This Article