देवघर में कार और ओटो की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां- देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित घोरपरास और विशनपुर के बीच बलेनो कार और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गयी है।

रविवार की दोपहर हुए इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मृतक व्यक्ति ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है, जिसकी अबतक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार कार देवघर से सारठ की ओर जा रही थी, जबकि सामने से ऑटो देवघर की ओर जा रही थी।

इस दौरान ग्रामीण सड़क किनारे महुआ का पेड़ काट रहे थे। पेड़ की डाल का बड़ा हिस्सा टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। अ

चानक सड़क पर पेड़ की डाल गिरने से दो गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं ऑटो सवार देवघर के कोरियासा मोहल्ला निवासी विकास दास, मेनका देवी और देवीपुर थाना क्षेत्र के रामूरायडीह गांव निवासी दीपक सिंह घायल हो गए।

घायलों को देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी थाना को मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये।

Share This Article