पाकुड़ : संदिग्ध हालात में मिला नाबालिग का शव, एक हिरासत में

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इलामी बगानपाड़ा के एक पटसन के खेत में रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में 14 वर्षीया नाबालिग का शव मिला।

उसकी पहचान गांव के ही रफिकुल शेख की बेटी हातेफा खातून के रूप में की गयी है। मृतका के गले पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।

बताया गया है कि सुबह कुछ किसान अपने खेतों की ओर गए थे। जहां उनकी नजर लाश पर पड़ी। तुरंत इसकी सूचना मुफ्फसिल पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों सहित ग्रामीणों से भी पूछताछ की।

उधर सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजित कुमार विमल भी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत आवश्यक पूछताछ की।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि इस सिलसिले में पुलिस ने अनंतो रविदास नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी मल्लिक ने बताया कि घटना स्थल से एक गंजी पाई गई है। ग्रामीणों ने बताया है कि अनंतो रविदास को कल घटना स्थल के पास देखा गया था।

इसी जानकारी पर उसे हिरासत में लिया गया है।पुलिस मृतका के शव की वीडियोग्राफी भी कराने की तैयारी कर रही है।

Share This Article