पलामू सेंट्रल जेल के कैदी की मौत, हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था कैदी

कुछ दिनों से बीमार चल रहे पलामू सेंट्रल जेल (Palamu Central Jail) के कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी 85 वर्षीय रामदेव कोरवा गढ़वा के रंका थानांतर्गत सिरोई कला का रहने वाला था।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Central Jail Prisoner’s Death : कुछ दिनों से बीमार चल रहे पलामू सेंट्रल जेल (Palamu Central Jail) के कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी 85 वर्षीय रामदेव कोरवा गढ़वा के रंका थानांतर्गत सिरोई कला का रहने वाला था।

दिनों पहले ही रामदेव कोरवा को गढ़वा से Palamu Central Jail ट्रांसफर किया गया था।

जेल अधीक्षक भागीरथी कर्जी ने बताया कि रामदेव कोरवा कुछ दिनों से बीमार था, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई है। मृतक कैदी हत्या के एक मामले में उम्र कैदी की सजा काट रहे थे।

पलामू सेंट्रल जेल प्रबंधन की तरफ से Medininagar Townथाना को मामले में यूडी कांड दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

Share This Article