हजारीबाग में पलटी यात्री बस, दर्जनों यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर …

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bus Accident : हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास आज मंगलवार की अहले सुबह विक्रम नामक एक यात्री बस (Passenger Bus) (JH 09 BD 2221) अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना है। वहीं 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

सभी घायलों को इलाज के लिए RIMS रेफर किया गया है। घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।

छपरा से रांची आ रही थी बस 

मिली जानकारी के अनुसार बस बिहार के छपरा से Ranchi जा रही थी। इसी दौरान चरही घाटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई, इससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को शेख भिखारी कॉलेज और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Share This Article