झारखंड में टीकाकरण के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान को लगातार गति दी जा रही है।

एनएचएम झारखंड के पास उपलब्ध टीके के आंकड़ों के अनुसार, 26 मई तक राज्य में वैक्सीन कवरेज 40,12,142 था, जो आठ जून की सुबह तक 46,07,189 डोज के कवरेज तक पहुंच गया है।

झारखंड में दो सप्ताह के दौरान लगभग छह लाख वैक्सीन की नई खुराक दी गई।

26 मई तक राज्य सरकार के पास कुल टीका की उपलब्धता 42,07,128 डोज की थी, इसमें से 40,12,142 डोज दिया जा चुका था।

वहीं, आठ जून तक कुल टीका डोज की उपलब्धता 46,76,990 थी, इसमें से 46,07,189 डोज दिया गया था।

राज्य सरकार ने मई माह में लोगों को वैक्सीन की आवश्यकता, कोविड उपयुक्त व्यवहार और अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया।

जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल की 23 लाख से अधिक महिलाओं को राज्य भर में जन जागरूकता अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया।

संचार माध्यमों से भी टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया गया।

Share This Article