Latest Newsझारखंडबाइक शोरूम में हुए चोरी कांड में 4 नाबालिग सहित 6 आरोपियों...

बाइक शोरूम में हुए चोरी कांड में 4 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Khunti Second Hand Bike Showroom Theft: खूंटी शहर के साहू तालाब के सामने Main Road किनारे स्थित ए टू जेड नामक सेकंड हैंड बाइक शोरूम में छह दिन पूर्व हुई चोरी (Theft) की घटना में शामिल चार नाबालिग सहित छह लोगों को पकड़ कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया है।

पकड़े गए आरोपितों में खूंटी बड़ाईक टोली निवासी सन्नी कुमार तथा कर्रा रोड नावा टोली निवासी प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार किशोरों को निरूद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने शोरूम से चोरी की गई चार महंगी केटीएम बाइक को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया। बरामद बाइकों में एक बाइक का पार्ट्स को खोलकर अलग-अलग कर दिया गया था।

यह जानकारी खूंटी SDPO वरूण रजक ने शुक्रवार शाम खूंटी थाना परिसर में आयोजित Press Conference में दी। SDPO ने बताया कि छह दिन पूर्व शनिवार की रात उक्त शोरूम का शटर तोड़कऱ कर चोरों ने दुस्साहसिक ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा खूंटी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोहन कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया था। एसआइटी टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान शहर से सटे कुसुम टोली बस्ती में कुछ संदिग्धों द्वारा बाइक का पार्ट्स अन्यत्र ले जाने की सूचना पर टीम वहां पहुंची और बाइक के पार्ट्स के साथ उक्त संदिग्धों को पकड़कर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो मामले का खुलासा हो गया।

बताया गया कि चोरी की इस घटना में शामिल एक अन्य घायल आरोपित के बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है कि वह किस अस्पताल में अपना इलाज कर रहा है।

जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया कि उसी रात शहर के अन्य तीन दुकानों में हुई सेंधमारी तथा इस घटना के तीन दिन बाद बाजार टांड़ की एक दुकान में हुई चोरी की घटना में चोरों का यह गिरोह शामिल नहीं था।

इससे आभास होता है कि चोरों का अन्य गिरोह भी शहर में सक्रिय है, जिसकी तलाश के लिए भी पुलिस छापामारी कर रही है। बताया गया कि पकड़े गए आरोपितों में से एक नाबालिग ने घटना के कुछ दिन पूर्व ही उक्त बाइक शोरूम से एक Second Hand Bike खरीदी थी, लेकिन बाइक पसंद न आने के कारण दो-तीन दिन बाद ही उसने वह बाइक वहां वापस कर दी थी।

बाइक वापस करने पर शोरूम संचालक द्वारा 20 हजार रुपये काटकर शेष राशि उसे वापस की गई थी। इसी खुन्नस में उसने अपने सहयोगियों से मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...