HomeझारखंडKKM कॉलेज के छात्रावास परिसर पहुंची पुलिस व छात्रों में शुरू हो...

KKM कॉलेज के छात्रावास परिसर पहुंची पुलिस व छात्रों में शुरू हो गई झड़प

Published on

spot_img

Clash Started between Police and Students : अपहरण की सूचना पर Mobile Location Trace करते हुए KKM कॉलेज के छात्रावास परिसर पहुंची पुलिस व छात्रों में झड़प हो गई। इसमें छह पुलिसकर्मी और 11 छात्र घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पुअनि नागेंद्र कुमार छात्रावास कैंपस पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने जानकारी लेने का प्रयास किया, तो छात्र भड़क गए और पिटाई कर दी। इससे ASI नागेंद्र कुमार व एक वाहन चालक शमसाद आलम घायल हो गए।

बाद में गई पुलिस पर छात्र पुन आक्रोशित हो गए। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें छात्रावास (Hostel) के 11 छात्र घायल हो गए। इस क्रम में चार अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, आरक्षी मोघो तिग्गा, संदीप शर्मा व सिकंदर बेसरा शामिल हैं।

इधर छात्रनायक जीवन मुर्मू का कहना है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को रैली निकालनी थी। रात में दो पुलिस कर्मी छात्रावास परिसर पहुंचे थे और रैली निकालने से मना किया। छात्र अपने कार्यक्रम को लेकर अडिग रहे। इसके बाद सभी छात्र खाना खाकर सो गए।

रात में करीब 1230 बजे 100 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी छात्रावास (Policeman Hostel) पहुंच गए और छात्रों को पीटना शुरू कर दिया।

इसमें कई छात्र घायल हो गए। इधर, पुअनि नागेंद्र कुमार व अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन पर करीब 150 से अधिक छात्रों के विरुद्ध दो अलग-अलग कांड संख्या दर्ज किया है। इधर छात्रों ने भी DC-SP को आवेदन सौंप कर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की आवाज उठाई है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...