28 महीनों से जेल में बंद पूजा सिंघल को आखिरकार मिली जमानत, नए प्रावधान के तहत…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Puja Singhal get Bail : निलंबित IAS अधिकारी Puja Singhal की जेल से रिहाई (Bail) के लिए दायर याचिका पर आज शनिवार को Ranchi की विशेष PMLA कोर्ट में सुनवाई हुई।

जिसके बाद पूजा सिंघल को आखिरकार 28 महीनों के बाद जमानत (Bail) मिल गई।

बताते चलें पूजा सिंघल के वकील ने अपनी याचिका में नए प्रावधानों का हवाला दिया है, जिसके अनुसार यदि किसी आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि उस मामले में संभावित सजा की एक-तिहाई तक हो चुकी हो, तो उसे जमानत का हकदार माना जा सकता है।

इससे पहले अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक से पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि पर रिपोर्ट मांगी थी। जेल प्रशासन की ओर से दाखिल जवाब के अनुसार, पूजा सिंघल पिछले 28 महीनों से जेल में हैं।

Share This Article