पश्चिम बंगाल से झारखंड नहीं आएगा आलू, सीमा से वापस भेजे गए कई ट्रक…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potato Supply Banned : पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने राज्य से बाहर आलू (Potato) की सप्लाई पर रोक लगा दी है।

मुख्यमंत्री Mamta Banerjee के निर्देश के बाद झारखंड-बंगाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

डिबुडीह चेकपोस्ट पर बंगाल पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी दौरान गुरुवार को चेक पोस्ट पर आलू लदे दर्जनों ट्रकों को राज्य से बाहर जाने से रोक दिया गया।

ट्रक चालकों के अनुसार, उन्हें बंगाल पुलिस ने वापस लौटने का आदेश दिया है।

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आलू लदा कोई भी ट्रक राज्य की सीमा पार नहीं कर सकता। ट्रक चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे आलू वहीं वापस ले जाएं, जहां से उन्होंने इसे लोड किया था।

Share This Article