सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Child Dies in Road Accident: कोडरमा थाना अंतर्गत चाराडीह के समीप ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को बाइक सवार बच्चे की मौत (Death) हो गयी।

जबकि बच्चे के पिता घायल हो गए। मृत बच्चे की पहचान भव्य कुमार सिंह (4 ) और घायल की पहचान रौशन सिंह (45 ) के रूप में हुई है।

अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई

जानकारी के अनुसार Roshan Singh अपने रिश्तेदार की शादी का कार्ड बांटने तिलैया गये थे। लौटने के क्रम में पत्नी को रजौली की बस में बैठाकर स्वयं अपने बेटे को लेकर बाइक से रजौली बिहार जा रहे थे।

चाराडीह के समीप एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बच्चा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल रौशन सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Share This Article