करमटोली तालाब के पास बनेगा झाखंडी फूड मार्केट, जानें क्या है रांची नगर निगम की तैयारी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम करमटोली तालाब के पास अतिक्रमण मुक्त कराई गई 51 डिसमिल सरकारी भूमि पर झारखंडी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष ‘झाखंडी फूड मार्केट’ सह वेंडर्स जोन विकसित करने जा रहा है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं के साथ इस स्थल का मुआयना किया। क्षेत्र की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों और पर्यटकों को एक ही स्थान पर झारखंड के पारंपारिक और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराना है, जिसे भविष्य में नाइट मार्केट के रूप में भी विकसित करने की संभावना तलाशी जा रही है। प्रस्तावित वेंडर मार्केट के डिजाइन में नागरिकों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित पाथवे, पार्किंग, शेड, शौचालय, पेयजल और झारखंडी कलाकृतियों की सुंदर पेंटिंग शामिल की जाएगी। इस कदम से सड़कों पर अनियोजित दुकान लगाने की स्थिति कम होगी और स्थानीय वेंडरों को एक स्थायी व सुविधाजनक व्यावसायिक स्थान मिलने से उनके रोजगार और आय में वृद्धि होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।