झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर न्यायिक व्यवस्था को मजबूती दी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नियुक्त किए गए न्यायिक अधिकारियों में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा शामिल हैं। तीनों अधिकारियों को अब झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी मिलेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों नामों की अनुशंसा झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए की थी। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी करते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

अब हाईकोर्ट में 16 जज करेंगे काम

इन तीन नई नियुक्तियों के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इससे पहले हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक सहित कुल 13 न्यायाधीश कार्यरत थे। हालांकि, नई नियुक्तियों के बावजूद हाईकोर्ट में अभी भी न्यायाधीशों की कमी बनी हुई है। झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं। ऐसे में तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद भी 9 पद अभी खाली हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।