Homeझारखंडपलामू प्रमंडल में 10 सितंबर को होगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, DIG...

पलामू प्रमंडल में 10 सितंबर को होगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, DIG ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Public Grievance Resolution Program to be held in Palamu division on September 10: प्रमंडल में 10 सितंबर को पुलिस अनुमंडल अंतर्गत निर्धारित स्थान पर ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन किया जायेगा।

शिविरों के माध्यम से Offline व ऑनलाइन शिकायत ली जाएगी एवं बेहतर एवं जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह बातें पलामू प्रक्षेत्र के DIG वाईएस रमेश ने कही।

DIG शुक्रवार को SP कार्यालय सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलामू के चार पुलिस अनुमंडल के साथ साथ प्रमंडल के सभी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित स्थानों पर 10 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी।

तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन शिविरों में शिकायतों को सुनेंगे एवं जल्द निदान का प्रयास करेंगे। ऑफलाइन और Online शिकायत सुनी जायेंगी। निर्धारित समय में शिकायतों पर एक्शन की जानकारी देनी होगी।

DIG ने कहा कि पुलिस के साथ पब्लिक के संबंध को प्रगाढ बनाने एवं शिकायतों पर निश्चित कार्रवाई को लेकर ऐसा कार्यक्रम किया जा रहा है। महिला, मारपीट, POCSO सहित अन्य विवाद से संबंधित शिकायत इन शिविरों में सुनी जाएगी।

इस कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों में पहुंचे, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शिविरों में सिविल प्रशासन से कनीय से लेकर वरिय अधिकारी भी भाग लेंगे। इसलिए समस्या यदि सिविल प्रशासन के अंतर्गत होगा तो उसे संबंधित पदाधिकारियों तक अग्रसारित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह का शिविर अगले महीने नयी तिथि एवं नये जगह पर लगायी जाएगी। पलामू में शिकायतों को व्हाटसएप नंबर (9122439779) पर संपर्क करने का आग्रह किया।

जोर-शोर से प्रचार-प्रसार शुरू, प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पोस्टर

पलामू जिले में 10 सितंबर को एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पलामू पुलिस जोर-शोर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।

अनुमंडल स्तर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। चौक-चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकें।

पोस्टरों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने नजदीकी शिकायत केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। इस पहल के तहत विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और नागरिकों के बीच संवाद बेहतर होगा और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से किया जाएग। Palamu Police का यह कदम नागरिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जो राज्य के विकास और सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...