Latest Newsझारखंडरवींद्रनाथ महतो बनेंगे विधानसभा के स्पीकर, सीएम हाउस में सत्ता पक्ष की...

रवींद्रनाथ महतो बनेंगे विधानसभा के स्पीकर, सीएम हाउस में सत्ता पक्ष की बैठक में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Meeting of MLAs and ministers of ‘India’ alliance: सोमवार से शुरू हो रहे हैं विधानसभा के विशेष सत्र के पहले रविवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों और मंत्रियों की बैठक (Meeting of MLAs and Ministers) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में हुई।

बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर (Radhakrishna Kishore) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद और अनुपूरक बजट के पर चर्चा होगी। बैठक में बोल्ड मानसिकता के साथ तार्किक जवाब देने का निर्देश दिया गया।

रवींद्रनाथ महतो के नाम पर विपक्ष का भी मिलेगा समर्थन

बैठक में स्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो के नाम पर सहमति बनी। विधायक अनूप सिंह ने कहा कि रवींद्रनाथ महतो सीनियर लीडर हैं।

वे इस पद के लिए पहली च्वाइस हैं। रामदास सोरेन ने कहा कि रवींद्रनाथ महतो के नाम पर सहमति बनी है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा, स्पीकर पद के लिए विपक्ष का भी सीधे तौर पर समर्थन मिलना चाहिए। इसमें बहस की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

सदन में कब क्या होगा

पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

10 दिसंबर को स्पीकर का चयन किया जाएगा।

11 दिसंबर को 11-30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) सदन में पेश किया जाएगा।

12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, वाद-विवाद सरकार का उत्तर और विश्वास मत हासिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...