श्री श्री शिव पंचमुखी हनुमान मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक

सावन में रांची के श्री श्री शिव पंचमुखी हनुमान मंदिर में 151 किलो दूध से सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ, 251 किलो खीर का महाभोग चढ़ा और भजन संध्या सजी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सावन मास के पावन अवसर पर बरियातू स्थित स्वामी सहजानंद नगर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के श्री श्री शिव पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार कर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रिम्स श्री दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरुण पांडे के मार्गदर्शन में 151 किलो दूध से महादेव का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें कन्हैया कुमार, सौरभ, धीरज कुमार और रामाज्ञा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत 251 किलो खीर का महाभोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। संध्या काल में आयोजित भजन संध्या में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। श्रद्धालु बारिश की परवाह किए बिना शिव भजनों पर झूमते और भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में रांची की महापौर रोशनी खलखो, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिपुरारी कुमार, मुकेश कुमार, नेहा कुमारी, ओम पांडे, प्रकाश चंद्र सिन्हा, शुभम और रवि पाठक समेत समस्त स्थानीय निवासियों का सराहनीय और सक्रिय सहयोग रहा।

Share This Article