रघुवर दास ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, कल होंगे BJP में शामिल…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Raghubar Das meet Jharkhand Governor : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल Raghubar Das ने झारखंड के राज्यपाल Santosh Gangwar से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है।

बताते चलें रघुवर दास कल यानी 10 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दोबारा सदस्यता लेने जा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। माना जा रहा है कि BJP में वापसी के बाद रघुवर दास सक्रिय राजनीति में जोरदार एंट्री करेंगे।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, रघुवर दास को BJP में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उनकी वापसी से पार्टी को झारखंड में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Share This Article