खेत में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोग जख्मी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Borio-Sahebganj Road Accident : बोरियो-साहेबगंज मुख्य पथ स्थित रणचरा के समीप शनिवार को एक Tractor अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। जिससे Tractor चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया।

घायल चालक की पहचान हाथीगढ़, बरहेट निवासी हरिधान पंडित के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को बाहर निकल गया और ईलाज के लिए बोरियो CHC में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरहेट से बालू लेकर ट्रैक्टर मोंगरा के पास बालू गिरा कर वापस बोरियो की ओर लौट रहा था।

इसी दौरान हरिणचरा के पास संतुलन खो देने से ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया। ग्रामीणों के सहयोग से चालक को बाहर निकाला गया।

दुघर्टना में एक और व्यक्ति सिराजुदुल अंसारी (कालदह बरहेट) भी आंशिक घायल है। दोनों घायलों का ईलाज CHC में चल रहा है।

Share This Article